बेंगलुरु
पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता कश्मीर की आजादी की मांग करने वाले अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं। यह हमारे देश के जवानों का अपमान है। पीएम ने कहा कि कल ही एक कांग्रेस नेता का दिया बयान बताता है कि उनकी पार्टी सैनिकों की बहादुरी और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में क्या सोचती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस बेशर्मी के साथ उस भाषा का प्रयोग कर रही है, जो कश्मीर की धरती पर अलगाववादी करते हैं और जो पाक में बोली जाती है।
मोदी ने कहा, ‘जो लोग देश के वीरों के बलिदान पर अपनी राजनीति करने पर तुले हुए हैं, ऐसे लोगों से देश का भला हो सकता है क्या?’ नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस को इस बयान का हर पल जवाब देना पड़ेगा। हम देश की अखंडता और एकता के साथ समझौता नहीं करेंगे और होने भी नहीं देंगे।