प्रधानमंत्री के प्रमुख ट्वीट
नोटबंदी के सरकार के निर्णय से किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों को कई फायदे होंगे, जो कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं.
मैं हमेशा यह कहता रहा हूं कि सरकार के इस उपाय से लोगों को थोड़ी बहुत असुविधा होगी, लेकिन अल्प अवधि के इस दर्द से लंबे समय के लिए कई फायदे हासिल होंगे.
अब भ्रष्टाचार और काले धन की वजह से ग्रामीण भारत की संपन्नता और समृद्धि पर अंकुश नहीं लग पाएगा.
हमारे सामने यह ऐतिहासिक अवसर है कि ज्यादा से ज्यादा कैशलेस व्यवस्था को अपनाएं और आर्थिक लेनदेन में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करें.
हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत काला धन को हरा दे. इससे गरीबों, नव मध्य वर्ग, मध्य वर्ग का सशक्तीकरण होगा और भविष्य की पीढ़ियों को फायदे होंगे.