(न्यूज़ लाइव नाऊ) : गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की हामी के बाद उनके नाम की घोषणा मध्यप्रदेश की सीएम के की गई है।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली आनंदीबेन के लंबे समय से राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही थी। अभी गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदी बेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री बनी थीं।
जानकारी के अनुसार, हाल में हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान जब आनंदी बेन पटेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था तभी से उन्हें कोई और पद दिए जाने की सुगबुगाहट थी। इसी फैसले के तहत अब आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।