(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत बेहद नाजुक हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हाल जानने एम्स पहुंचे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद जेटली 9 अगस्त से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। जेटली को ईसीएमओ (एक्स्ट्रा-कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) पर रखा गया है, जिसे एक्स्ट्रा-कॉर्पोरल लाइफ सपोर्ट के रूप में भी जाना जाता है। यह उन व्यक्तियों को लंबे समय तक हृदय और सांस लेने में मदद करता है, जिनके हृदय और फेफड़े सही ढंग से काम नहीं करते हैं। मायावती के साथ बसपा नेता सतीश मिश्रा भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह भी आज सुबह एम्स गए। जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेटली से मिलने जाने वाले हैं। वहीं, अमित शाह आज भी पूर्व वित्त मंत्री से मिलने जा सकते हैं। पूर्व केन्द्रीय वित्त व रक्षा मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेठली के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल गई। वहाँ उनके परिवार के लोगों आदि से मिलकर उन्हें दिलासा दिलाने के साथ- साथ कुदरत से प्रार्थना भी है कि वह श्री जेठली को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे। एम्स ने 9 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया है। हालांकि, अस्पताल ने शुक्रवार को बताया था कि डॉक्टरों की टीम जेटली की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जेटली का सॉफ्ट टिश्यू कैंसर का इलाज चल रहा था। वे इस बीमारी के इलाज के लिए 13 जनवरी को न्यूयॉर्क चले गए थे और फरवरी में वापस लौटे थे। जेटली ने अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के बाद ट्वीट किया था- घर आकर खुश हूं। इससे पहले जेटली ने अप्रैल 2018 में भी दफ्तर जाना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद वे अगस्त से वापस दफ्तर जाने लगे थे। हालांकि, मई 2019 में उन्होंने मोदी से कह दिया था कि नई सरकार में वे शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद मोदी उनसे मिलने घर पहुंचे थे। मई 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद जेटली को वित्त और रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया था। वे 2014 में छह महीने रक्षा मंत्री रहे। बाद में मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री बनाए गए। उनके गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को 2017 में छह महीने के लिए दोबारा यह प्रभार दिया गया। बाद में उनकी जगह निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनीं। बता दें कि अपने ख़राब स्वस्थ को लेकर जेटली पिछले कुछ दिनों से एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं ।