पृथ्वी शॉ कर सकते हैं डेब्यू

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : लंदन के ओवल मैदान पर 7 सितंबर से शुरू हो रहे 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहला जिसकी सभी को इंतजार है वह यह कि अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब भारत को जीतवाने वाले  को लोकेश राहुल की जगह मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह उनका डेब्यू मैच होगा।पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की कोचिंग में निखरने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी तारीफ खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर भी करते रहते हैं। दूसरी ओर, आर. अश्विन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह चोटिल हैं और उन्हें आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वी शॉ को लोकेश राहुल की जगह टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इस सीरीज के चार टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने सीरीज के 4 टेस्ट की 8 पारियों में सिर्फ 113 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत रहा 14.12 का रहा। उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन 4 मैचों के दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 36 रन रहा। दूसरी ओर, पृथ्वी शॉ गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 56.72 के करिश्माई औसत से 1418 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके खाते में 7 शतक और 5 अर्धशतक रहे। सिर्फ 18 साल के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर इंडिया-ए के लिए 3 शतक लगाए थे।

Comments (0)
Add Comment