पेट्रोल, डीजल के भाव में आज गिरावट, जानिए रेट

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रहे लोगों को लंबे समय बाद राहत मिली है। देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल आठ पैसे और डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हो गया है। पेट्रोल और डीजल के भाव में यह गिरावट 23 दिन बाद देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई नरमी है। दिल्ली के अलावा कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 9 पैसे लीटर सस्‍ता हुआ है। इस कटौती के बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 71।19 रुपये, 73।28 रुपये, 76।82 रुपये और 73।90 रुपये प्रति लीटर हो गईं। यहां बता दें कि पेट्रोल के दाम में लगातार 6 दिनों तक स्थिरता बनी हुई थी। अगर डीजल की बात करें तो चारों महानगरों में इसके दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके बाद अब चारों महानगरों में डीजल के भाव भी घटकर क्रमश: 65।89 रुपये, 67।67 रुपये, 69।00 रुपये और 69।61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम भी पिछले तीन दिनों से एक दाम पर स्थिर थे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 23 दिन बाद राहत देखने को मिली है। इससे पहले  6 जनवरी को पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ था। 6 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 68।29 रुपये प्रति लीटर थी जबकि डीजल के भाव 62।16 रुपये प्रति लीटर पर थे। वहीं पेट्रोल की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 21 जनवरी को हुई थी। तब देश की राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 71।14 रुपये प्रति लीटर थी। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव फिर 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

Comments (0)
Add Comment