(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। क्षेत्र के बनगढ़ में बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया। इससे करीब 5 हजार मुर्गे-मुर्गियां जिंदा जल गए। वीरवार देर रात हुए अग्निकांड से पोल्ट्री फार्म मालिक को लगभग नौ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पाल्ट्री फार्म जल चुका था। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वीरवार रात बारिश और आसमान में बिजली के धमाकों का दौर जारी रहा। रात करीब साढ़े 11 बजे बनगढ़ में स्थित चमन लाल के पोल्ट्री फार्म में बिजली गिरने से आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दर्दनाक हादसे में पोल्ट्री फार्म में मौजूद करीब 5 हजार मुर्गे आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना पाते चमन लाल ने मौके पर पहुंचे और पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना के बारे में सूचित किया। अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। पीड़ित चमन लाल ने बताया कि बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म सहित उसमें मौजूद 5 हजार मुर्गे, फीड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब नौ लाख का नुकसान हुआ। चमन लाल ने जिला प्रशासन से राहत की मांग की है। केंद्र फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।