(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अनुच्छेद 370 के हटने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए इसे गौरव का क्षण बताया हैं । पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी बात अलग-अलग भाषाओं में लोगों के सामने रखी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी के अलावा उर्दू और पंजाबी भाषा भी शामिल हैं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है। राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी इसे पास कर दिया गयाइसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र के लिए इसे गौरव का क्षण बताया। यही नहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी बात अलग-अलग भाषाओं में लोगों के सामने रखी। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी के अलावा उर्दू और पंजाबी भाषा भी शामिल है.अस किट्ठे आं तां ऐं, किट्ठे होइयै इक सौ 30 करोड़ भारतवासियें दे सुखनें गी पूरे करगे।साढ़े संसदीय लोकतंत्र दा इक ऐतिहासिक मौका, जित्थै जम्मू कश्मीर कन्नै सरबंधत महत्वै आले बिल मते समर्थन कन्नै पास करी लैते गे न।मैं जम्मू-कश्मीर दे भैनें ते भ्राएं गी उन्दी हिम्मत ते संकल्प लेई सलाम करना। केइएं स्वार्थी दलें, केइएं बरें लेई भावनात्मक ब्लैकमेल कीता, कदें बी लोकें दे सशक्तिकरण आस्तै नेईं सोचेआ। जम्मू-कश्मीर हुन उन्दे चंगुल थमां मुक्त होई गेया ऐ। इक नमां सवेरा, बेहतर कल इंतजार करारदा ऐ। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही संसद में अनुच्छेद-370 के मुद्दे पर लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सरिंग नामग्याल के भाषण की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मेरे युवा मित्र लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने जम्मू-कश्मीर के प्रमुख विधेयकों पर चर्चा करते हुए लोकसभा में एक शानदार भाषण दिया। वह लद्दाख से हमारी बहनों और भाइयों की आकांक्षाओं को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इसे जरूर सुनें.”इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके भाषण का लिंक भी साझा किया। जम्यांग ने अपने भाषण में कश्मीर पर लिए गए सरकार के फैसले की जमकर सराहना की।