प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के क्राउन प्रिंस से आतंकवाद के मुद्दे पर की चर्चा

विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित देशों से आतंकवाद के खिलाफ तत्काल नजर आने वाली ठोस कार्रवाई करने की जररूत पर बल दिया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति और संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित देशों से आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात कही।तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर पुलवामा हमले में जवानों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।विदेश मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित देशों से आतंकवाद के खिलाफ तत्काल नजर आने वाली ठोस कार्रवाई करने की जररूत पर बल दिया। उन्होंने आतंकवाद को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।यूएई के क्राउन प्रिंस और सैन्य बल के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल-नाहयान के साथ भी टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में मजबूत होते द्विपक्षीय सहयोग पर खुशी जताई। दोनों नेताओं ने आपसी रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Comments (0)
Add Comment