प्रभास ठुकरा चुके हैं 6 हजार लड़कियों के रिश्ते, रुकवा दी थी अनुष्का की शादी

मुंबई। फिल्म ‘बाहुबली’ से पॉपुलर हुए एक्टर प्रभास 38 साल के हो चुके हैं। 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में जन्मे प्रभास का पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापति है। उनके पास फिल्म ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान करीब 6 हजार लड़कियों के शादी के प्रपोजल आए थे। हालांकि प्रभास ने पूरा ध्यान फिल्म पर फोकस करने के लिए ये सभी रिश्ते ठुकरा दिए थे। जब प्रभास ने रुकवा दी अनुष्का की शादी…

मई, 2017 में एक पॉपुलर वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक, अनुष्का दो साल पहले घर बसाने वाली थीं, लेकिन प्रभास के कहने पर उन्हें अपनी शादी रोकनी पड़ी थी। खबरों के मुताबिक, प्रभास चाहते थे कि अनुष्का सिर्फ ‘बाहुबली’ की शूटिंग पर ध्यान दें। क्योंकि वो खुद भी फिल्म को लेकर बेहद सीरियस थे। यहां तक कि प्रभास ने फिल्म के लिए अपनी शादी भी 5 साल तक के लिए टाल दी थी।

Comments (0)
Add Comment