सुंदरता हमारी त्वचा की गहराई के भी परे है। हमारी त्वचा एक ऐसा माध्यम हैं जहाँ सुन्दरता के भाव दृष्टिगत हो जाते हैं।
हम सभी पदार्थो एवं आत्मा दोनों से बने हुए हैं। इसका तात्पर्य यह हैं कि हमारी त्वचा सिर्फ बाहर से दिखने वाली परत ही नहीं बल्कि जीवन (प्राण शक्ति) और क्रियाशीलता से परिपूर्ण है। यह शरीर के अन्य अंगों के सामान एक अंग हैं तथा इसको भी पोषण और स्वस्थता की आवश्यकता है। अधिकतर उपलब्ध सौन्दर्य उत्पाद भौतिक सुन्दरता निखारते हैं परंतु वह यह रहस्य नही उजागर करते कि त्वचा की प्रत्येक कोशिका में कैसे चमक उत्पन्न की जाए और उसको ऊर्जा से कैसे परिपूर्ण किया जाए और प्रभास से भर जाए। चलिए जानते है त्वचा की देखभाल करके सुंदर दिखने के तरीके क्या है।
त्वचा की समस्या के मुख्य कारण
- उम्र
- तनाव
- अस्वस्थपूर्ण जीवन जीना जैसे धूम्रपान, मदिरा सेवन (अल्कोहोल), नशीली दवाओं का सेवन और भोजन ग्रहण की त्रुटिपूर्ण आदतें
- अपूर्ण पाचन
- शरीर में हार्मोनल परिवर्तन
यद्यपि बहुत से प्राकृतिक सुन्दरता के उपाय हैं जो आपकी त्वचा को चमक देने के साथ साथ इसे साफ़ एवं नया जीवन प्रदान करते है
चेहरे पर चमक बढ़ाने के लिए
उपाय
- चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय
- व्यायाम करे
- नियमित योगाभ्यास
- प्राकृतिक भोजन
- तेल से मालिश
- मुस्कान
- मन को शांत रखे
- ध्यान करे
- स्वयं को जाने
- सुदर्शन क्रिया
- सदा युवा बने रहे
- मौन रहना
प्राचीन आयुर्वेद में सुन्दरता का रहस्य छिपा हुआ हैं। आयुर्वेदिक उपटन कोमलता से त्वचा को पोषण देते हैं और इसे साँस लेने में मदद करते हैं।आपके रसोई घर में उपलब्ध सामग्री से अच्छा और क्या हो सकता हैं।
आपका संपूर्ण सुंदरता पैक:
- बेसन दो चम्मच
- चन्दन पाउडर
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- कपूर चुटकी भर
- सादा पानी/ दूध/ गुलाब जल
बेसन, चन्दन पाउडर, कपूर और हल्दी पाउडर को सादे जल या दूध या गुलाब जल में इस प्रकार मिलाते हैं कि गाढा घोल बन जाये।इसे चेहरे पर लगाए। 20 मिनट तक लगा रहने दे फिर जल से धोले। यदि आप रूई को ठंडे गुलाब जल में भिगो कर आँखों पर रख देते हैं तो आपको इससे ताजगी का अहसास होगा। साथ साथ कुछ मन को प्रसन्नता देने वाला वाद्य यंत्र संगीत सुनिए। 20 मिनट के बाद आपको ताजगी से भरी हुई निखरी त्वचा मिलेगी।
जब आप नीचे की ओर झुक के डॉग पोज़ में होते हैं, तब क्या अपने अपनी साँस पर ध्यान दिया हैं? योगाभ्यास की सुन्दरता शरीर तथा साँस पर ध्यान देने में ही है। जितनी बार आप साँस छोड़ते हैं तो आपके शरीर से हानिकारक पदार्थ बहार निकलते हैं। योग व प्राणायाम, शरीर को साफ़ करने की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हैं और आपकी त्वचा को तरोताज़ा व प्रभास से परिपूर्ण कर देते हैं|
एक मोमबत्ती प्रतिदिन प्रकाश विकिरित करती हैं। ध्यान हमारे अंदर की मोमबत्ती को अनूठे प्रकार से प्रभावित करता हैं। जितना अधिक आप ध्यान करते हैं,उतना अधिक आप निखरते हैं। कलाकार भी ध्यान द्वारा अपने औरा को बढातेहैं। यह एक कल्पना नहीं हैं, यह बिलकुल सत्य हैं। ध्यान से आप अंदर और बाहर दोनो से चमकते हैं। यह चमक मेकअप द्वारा नहीं पाई जा सकती।