(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): Priyanka Chopra Jonas and Sophie Turner Bonding प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी ससुराल में एक और शादी की तैयारियों में बिज़ी हो गयी हैं। प्रियंका के जेठ जो जोनस (Joe Jonas) जल्द अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी फ़ैशन के शहर पेरिस (Paris) में होने वाली है, मगर सबसे अधिक पैशन नज़र आ रहा है प्रियंका और सोफी के बीच। देवरानी-जेठानी के बीच बांडिंग दिखाती नई तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने सोफी के लिए प्यार ज़ाहिर करने वाली इमोजी भी बनायी है। देवरानी के इस प्यार का जवाब, सोफी ने भी उतना ही प्यार जताकर दिया है। सोफी ने तस्वीर पर कमेंट करके लिखा है- I love you. मगर जिस तरह लिखा है, उससे पता चलता है कि वाकई दोनों के बीच बांडिंग कमाल की है। वैसे, प्रियंका और सोफी के बीच यह बांडिंग प्रियंका और निक की शादी से पहले से ही नज़र आ रही हैै। प्रियंका, ख़ुद और सोफी को जोनस सिस्टर्स बुलाती हैं। प्रियंका और सोफी का यह प्यार फ़ैंस और फॉलोअर्स को भी ख़ूब पसंद आ रहा है। एक यूज़र ने लिखा है कि देवरानी-जेठानी का प्यार। भरा रह घर-परिवार। जीती रहो मेरी बच्चियों। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि अलग संस्कृतियों वाले परिवार को देखना अच्छा लगता है। सोफी और जो की यह दूसरी और पारम्पिरिक विधि से होने वाली शादी है। इससे पहले मई में दोनों ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स के बाद लास वेगास में सरप्राइज़ शादी कर ली थी। इससे पहले सोफी और जो ने एफिल टॉवर के पास रोमांटिक पोज़ में ली गयी तस्वीर पोस्ट की थी। सोफी की फ़िल्म X Men: Dark Phoenix हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में सोफी ने लीड रोल निभाया है।