मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 343 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से सबसे अधिक टॉम लाथन ने 97 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली जबकि रोस टेलर ने 83 बॉल में 14 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत के लिए जयदेव उनादकट ने 10 ओवर में 57 रन देकर 4 विकेट लिए। कर्ण शर्मा को दो और धवल कुलकर्णी को एक-एक विकेट मिला।
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मेहमान टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 46 रन की साझेदारी कर मेहमान टीम को उम्दा शुरुआत दी। उनादकट ने मुनरो को 26 रन के निजी स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर इस जोड़ी को तोड़ा।
नए बल्लेबाज कप्तान विलियमसन कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर कर्ण शर्मा की बॉल पर बोल्ड हुए। इसके कुछ ही देर बाद कर्ण शर्मा ने गप्टिल को आपनी ही बॉल पर कैच किया। वे 32 रन बनाकर आउट हुए। अब स्कोर 3 विकेट पर 73 रन कर दिया।
इसके बाद रोस टेलर और टॉम लाथम ने दोनों छोरों से जोरदार बैटिंग की और न्यू जीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। मिशेल सैंटनर 29 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। बता दें कि पहले प्रैक्टिस मैच में इंडियन बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन ने जीत दर्ज की थी। भारत और कीवी टीम के बीच पहला वनडे रविवार को खेला जाएगा।