फारुख अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की दुर्गति के लिए भारत को दोषी ठहराया

फारुख अब्दुल्ला ने एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान की त्रासदी के लिए भारत भी बराबर का दोषी है





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : फारुख अब्दुला ने कहा है कि पाकिस्तान की त्रासदियों के लिए भारत बराबर का दोषी है। उन्होंने पीएम मोदी से दोनों देशों के बीच सेतु बनने की बात कही।
-पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर लगातार विवादित बयान देने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने इस बार पाकिस्तान की त्रासिदयों के लिए भारत को दोषी ठहरा दिया है। उन्होंने भारत-पाक समस्या को हल करने के कुछ नुस्खे भी सुझाए हैं।अब्दुला ने कहा कि हमारा पड़ोसी सोचता है कि बांग्लादेश को अलग कर हमने पाकिस्तान को बांटा है। हम लोग बांटने वाले नहीं हैं। यह त्रासदी तो उसी देश (पाकिस्तान) में मौजूद है। यह हमारा पैदा किया हुआ नहीं है, लेकिन इस संकट से हम आज भी जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल न कहें कि हम उनके संकट में शामिल नहीं रहे हैं। जितना वे हमारी त्रासदी में शामिल हैं, उतना ही हम उनके संकट में जुड़े हुए हैं। यह एकतरफा नहीं है।पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई का जिक्र भी उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि मुझे पाकिस्तान में वाजपेयी द्वारा कहे गए शब्द आज भी याद हैं। उन्होंने कहा था कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसियों को कभी नहीं बदला जा सकता है।आप पड़ोसियों के साथ शांति के साथ रहें या फिर दुश्मनी निभाते हुए एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाएं। पीएम मोदी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यही बात वर्तमान पीएम से भी कहना चाहूंगा कि वह एक-दूसरे के बीच सेतु बनें।इस बयान के एक दिन पहले ही फारुख अब्दुला ने कहा था कि देश के दुश्मन सीमा के उस पार नहीं बल्कि इस पार ही हैं। उन्होंने दोनों देशों को मिलकर इस समस्या को हल करने का नुस्खा सुझाया था।


Comments (0)
Add Comment