फिलीपींस में कल एक शॉपिंग मॉल की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी है | दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में अधिकतर कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी है| दक्षिणी शहर डावाओ के उप महापौर पाओलो डुटेर्ट ने बताया कि एनसीसी मॉल में लापता हुए 37 लोगों में से किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं है|