बगल में व्यास और सहयोगी प्रोजेक्ट, फिर भी थलौट की जनता प्यासी।

फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति की पाईप लाईन के जगह जगह पर टूट जाने से उत्पन्न पेयजल संकट से जूझ रहे थलौट निवासी फोरलेन प्रबन्धन के खिलाफ जब सड़क पर उतरे तो फोरलेन प्रबन्धन कुछ हरकत मे आया।

हिमाचल प्रदेश
थलौट
गुलाब महंत
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बगल में व्यास नदी और उसके सहयोगी प्रोजेक्ट फिर भी बरसात मे थलौट के स्थानीय निवासी प्यासे है। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति की पाईप लाईन के जगह जगह पर टूट जाने से उत्पन्न पेयजल संकट से जूझ रहे थलौट निवासी फोरलेन प्रबन्धन के खिलाफ जब सड़क पर उतरे तो फोरलेन प्रबन्धन कुछ हरकत मे आया। हुआ यूं कि पिछले करीब दो साल से बार-बार पीने के पानी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रशासन व फोरलेन मैनेजमेंट के आगे इस समस्या को हल करने की मांग करते रहे। लेकिन जब कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सीधे सीधे सड़क पर आ गए। बीच बचाव मे फिर औट पुलिस को आना पड़ा जिससे कंपनी ने माना कि पेयजल संकट है। पुलिस थाना मे हुई बैठक मे कम्पनी ने सुझाव मांगा कि इस समस्या का हल कैसे हो सकता है। बैठक मे तय हुआ कि कम्पनी व स्थानीय लोगो का एक संयुक्त टीम तय करेगी कि पीने के पानी का समाधान हो और कैसे हो इसकी रूपरेखा आज ही तैयार किया जाएगा। फिर कम्पनी उस पर तुरंत काम करेगी। भरी बरसात मे जब चारो ओर पानी ही पानी है इस बीच थलौट के लोग पीने के पानी को तरस रहे हो तो उनका गुस्सा फूटना सभाविक माना जाता है। ग्रामीण गुस्से मे है और तुरंत इस पर कार्य आरंभ नही किया तो फोरलेन प्रबन्धन को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड सकता है। लोगो की मांग है कि फोरलेन प्रबन्धन इस समस्या को हल्के मे न लें और इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कार्य आरंभ करे। ग्रामीण पिछले दो साल से बार-बार पीने के पानी की समस्या को लेकर कम्पनी के साथ कयी बैठकें कर चुके है। इस कारण लोग कम्पनी पर अधिक विश्वास न करने की बात भी कर रहे है।

Comments (0)
Add Comment