बजट 2019: निर्मला सीतारमण कल पेश करेंगी नई सरकार का पहला बजट।

मोदी सरकार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता वापिस लौटी है, इसलिए लोगों को इस बार बजट से बहुत उम्मीदें हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :कल 5 जुलाई शुक्रवार को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता वापिस लौटी है, इसलिए लोगों को इस बार बजट से बहुत उम्मीदें हैं। आम लोगों को उम्मीद है कि सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार आए और इंडस्ट्री का चक्का तेजी से घूमे। ताकि, नौकिरियों के मौके बढ़े और उपभोग बढ़े। बजट तैयार करने में वित्त मंत्री का साथ देश के कई दिग्गज अधिकारियों ने दिया है। के सुब्रमण्यन को रघुराम राजन ने पढ़ाया है। उन्होंने अमेरिका के शिकागो यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर लुइगी जिंगालेस और रघुराम राजन के नेतृत्व में फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में पीएचडी की है। उन्होंने अपना पहला आर्थिक सर्वेक्षण गुरुवार को पेश किया। वित्त मंत्रालय के पुराने खिलाड़ी सुभाष गर्ग अर्थव्यवस्था की कई चुनौतियों से निपटने के अभ्यस्त हैं। ग्रोथ रेट कम होने, उपभोग घटने, निजी निवेश घटने जैसे के हालातों में उनकी सलाह हमेशा काम आई है। आधार कार्ड परियोजना को साकार करने वाली यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी में अपनी सफलता दिखाने के बाद राजस्व में उनका काम देखने योग्य होगा। अब बजट से पता चलेगा कि उन्होंने क्या सुझाव दिये हैं। गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी मुर्मू इसके पहले वित्तीय सेवाएं और राजस्व विभाग में काम कर चुके हैं। वह योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में माहिर हैं। मोदी सरकार के कई प्रमुख एजेंडा जैसे सार्वजनिक बैंकों के विलय, फंसे कर्जों पर अंकुश आदि पर काम करने में राजीव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब देखना होगा कि बजट में उनकी सलाह किस रूप में सामने आती है। 1985 बैच के गुजरात काडर के इस आईएएस अधिकारी ने पिछले साल सरकार के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने में काफी मदद की थी। वित्त मंत्री ने निश्चित रूप से उनकी सलाह को लिया होगा।

Comments (0)
Add Comment