बजट 2020-21: वित्त मंत्री ने किसानों के लिए किए बड़े ऐलान, जानिए क्या कहा

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश कर रही हैं। बजट में उन्होंने किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया है। अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत कराड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना हे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मार्केट खोलने की जरूरत है।

-पशुपालन और मछली पालन पर ध्यान देने की जरूरत

-किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

-अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाएं

-16 लाख किसानों को सोलर योजना का लाभ

-जहां पर खेती नहीं हो सकती वहां पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा

-फर्टीलाइजर के सही और सीमित उपयोग पर जोर दिया जाएगा

-केमिकल फर्टीलाइजर पर कम प्रयोग पर जोर

-खराब हाने पदार्थों को बजाने के रेफ्रिजरेटर स्टोरेज बनाए जाएंगे

-किसानों के लिए कृषि उड़ान योजना की शुरूआत

-1603 किसानों के लिए पेश किया जाएगा

-312 मीलियन टन बागवानी उत्पादन की मार्केटिंग का प्रबंधन

-जीरो बजट नेचूरल फार्मिंग को शामिल किया जाएगा -ऑनलाइन आर्गेनिक प्रोडक्ट मार्केट

-खुरपका और मुंहपका, ब्रुसोलिस बीमारी पर रोक

-वित्त मंत्री ने 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान किया गया।

– मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।

– 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।

– पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।

– तटीय क्षेत्रों में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सागर मित्र योजना

– देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड अपने अधीन करेगा और उसे नये तरीके से बनायेगा। देश में और वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाये जाएंगे इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जायेगा।

– महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना की घोषणा। इसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं को महिलाओं को जोड़ा जायेगा।

– कृषि उड़ान योजना शुरु होगी।

-जल्दी खराब होने वाली चीजें जैसे दूध, मांस और मछलियों के लिए रेल जलाई जायेगी।

Comments (0)
Add Comment