बनिहाल ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी की हुई पहचान, धमाके से पहले भागा था आतंकी

ब्लास्ट के बाद से ड्राइवर फरार था, अब उसकी पहचान हुई है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के पास हुए कार ब्लास्ट में शामिल आतंकी की पहचान हो गई है। जांच में लगी जम्मू कश्मीर पुलिस को एक सूइसाइड नोट मिला है जिसमें शख्स ने अपना नाम ओवैस अमीन बताया है। हालांकि, ब्लास्ट से कुछ वक्त पहले उसने खुद को उड़ाने का प्लान त्याग दिया था और वह गाड़ी को वहां छोड़कर फरार हो गया। बता दें कि 30 मार्च को जम्मू कश्मीर नैशनल हाइवे के पास एक कार में संदिग्ध ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त वहां से सीआरपीएफ का काफिला भी गुजर रहा था। इस ब्लास्ट से पुलवामा आतंकी हमले की याद को ताजा कर दिया था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। जम्मू कश्मीर की पुलिस के मुताबिक, सूइसाइड नोट दो पन्नों का है। इसमें लिखा है कि ‘भारत’ ने कश्मीर पर अत्याचार किए हैं, जिनका वह बदला लेना चाहता है। इसके लिए उसने खुद को बारूद के साथ उड़ाने का प्लान बनाया था।

Comments (0)
Add Comment