बमियाल सेक्टर में फिदायीन गुट के सदस्य होने की आशंका,इलाके में की सुरक्षा कड़ी

पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की ओर से किसी संभावित हमले से निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाउ): भारत-पाकिस्‍तान सीमा के पास बमियाल सेक्टर में रविवार रात सेना की वर्दी में दिखे संदिग्ध लोगों के फिदायीन गुट के सदस्य होने की आशंका हैं। इस सूचना के बाद पठानकोट में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। आइजी बार्डर रेंज सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि 3-4 दिन पहले इलाके में संदिग्ध गतिविधि की खबर मिली जिसके बाद हमने इलाके में छानबीन की लेकिन हमें कुछ मिला नहीं। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की ओर से यह इनपुट दिया गया है जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गये हैं। संदिग्ध लोगों की तलाश में अभियान और तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी तरह के आतंकी हमले से निपटने के लिए तैयारी की गयी है। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की ओर से किसी संभावित हमले से निपटने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। आइजी बार्डर रेंज व पठानकोट के एसएसपी विवेक सोनी पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं और सच ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। खुफिया विभाग के मुताबिक, संदिग्ध लोगों ने एक शख्‍स से पहले आल्टो कार छीनी। उन्‍होंने आल्‍टो कार को गांव कोट भट्टियां में छोड़ दिया और वहां से एक क्रेटा या ब्रेजा कार में आगे बढ गये। यह क्रेटा व ब्रेजा कार कहां से आई और किसकी थी, इसका पता फिलहाल नहीं चला पाया है। आशंका है कि इन संदिग्धों की संख्या दो से अधिक भी हो सकती है। संदिग्धों के पास फोल्ड होने वाली राइफल व अन्य हथियार भी देखे गये हैं

Comments (0)
Add Comment