बहादुरी की मिशाल : अकेले 25 तालिबानी आतंकियों से भिड़ गया शख्स, जानें आगे क्या हुआ..

आतंकवादियों ने अव्वल खान नाम के एक शख्स और एक पुलिस अफसर को किडनैप कर लिया था।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) वो अकेला था। हांथ बंधे हुए थे। सामने थे 25 खूंखार आतंकवादी। पाकिस्तान के बॉर्डर से लगे आफगानिस्तान के पकतिका प्रांत में तालिबानियों का दबदबा है। 14 मार्च को यहीं से आतंकवादियों ने अव्वल खान नाम के एक शख्स और एक पुलिस अफसर को किडनैप कर लिया। आतंकवादियों ने पुलिस अफसर को तो मार दिया औऱ 36 साल के अव्वल खान को ले गए अपने अड्डे पर। अव्वल कई घंटे इस अड्डे पर रहे। पकतिका के डिप्टी सिक्योरिटी चीफ अब्दुल रऊफ के मुताबिक दोपहर में नमाज के वक्त अव्वल खान ने एक आतंकवादी से राइफल छीनी और गोलियों की बौछार करने लगे। इस फायरिंग में 7 तालिबानी मारे गए और 18 जख्मी हो गए। खुद तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने भी अव्वल के इस कारनामे की बात कबूली है।
आतंकवादियों की अड्डे से कैसे भागे अव्वल

आतंकवादियों को लहूलुहान करने के बाद अव्वल ने उन्हीं के ट्रक को अपने कब्जे में लिया। इसी ट्रक से अव्वल अपने घर पहुंचे। अव्वल के भाई स्थानीय पुलिस में कमांडर हैं। तालिबानियों के कब्जे से भागना कोई आसान काम नहीं। तालिबानियों के किडनैप किए गए लोग कई बार सालों उनके कब्जे में रहे हैं। तालीबान अक्सर किडनैप किए गए लोगों को छोड़ने के बजाय अपने साथियों को रिहा करने की मांग करते हैं। दरअसल अपने साथियों को छुड़ाने के लिए आम लोगों की किडनैपिंग तालिबानियों का बड़ा हथकंडा है।

Comments (0)
Add Comment