बिपिन रावत : दूसरों पर विचारधारा थोपने की भारत की इच्छा नहीं

जनरल रावत ने कहा कि भारत-प्रशांत के बीच शक्ति का संतुलन अद्भुत है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति में साल 2018 बड़ा महत्वपूर्ण रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय संबंधों की परिवर्तनकारी और विघटनकारी प्रकृति पहले से ज्यादा स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि इस साल में भारत-प्रशांत क्षेत्र की राजनीति पर विभिन्न राज्यों और व्यापारिक समझौतों पर लगाए प्रतिबंधों का प्रभाव पड़ा है तो दुनिया में प्रमुख व्यापार कोरियाई द्वीप में शांति वार्ता की राह खुली है, वहीं, इस्लामिक स्टेट का अपना कब्जा खोना भी काफी महत्वपूर्ण घटनाएं हैं। जनरल रावत ने कहा कि भारत-प्रशांत के बीच शक्ति का संतुलन अद्भुत है और यह भविष्य में भी जारी रहेगा। रावत ने कहा कि बहुत लोगों को देखते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा नीति के 2 मूल सिद्धांत हैं, पहला कि हमारे पास कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय महत्वाकांक्षा नहीं है और दूसरों पर हमारी विचारधाराओं को थोपने की कोई इच्छा नहीं है। इसके लिए हमारा उद्देश्य निर्बाध आर्थिक प्रगति और सामाजिक-राजनीतिक विकास के लिए एक अनुकूल आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करना है।

Comments (0)
Add Comment