बिहार में शरद यादव ने नई पार्टी की शुरुआत की, चुने गए पदाधिकारी

बिहार में जदयू से बगावत करने वाले शरद यादव के गुट ने अपनी नई पार्टी की नींव रख दी है। शरद यादव ने इसके लिए 19 राज्यों में अपने पदाधिकारियों की लिस्ट तक जारी कर दी है। बिहार में उन्होंने रमई राम को प्रदेश अध्यक्ष चुना है।

पदाधिकारियों के नाम का एलान करते हुए शरद यादव ने कहा कि हम साझी विरासत के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे और इसकी तैयारी चल रही है। मुंबई में इसका अगला आयोजन होगा।

शरद यादव ने नई दिल्ली में हुई अपने गुट की बैठक के बाद पार्टी के पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगाई जिसे सर्वसम्मति मिली और पार्टी के अरूण श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी।

शरद यादव की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक छोटू भाई वसावा को शरद गुट वाले ‘जेडीयू’ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं राज्यसभा सांसद अली अनवर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

शरद गुट ने राजवंशी महतो को उपाध्यक्ष, एस एन गौतम को उपाध्यक्ष, सुशीला एम को उपाध्यक्ष, अरूण श्रीवास्तव को महासचिव, जावेद रजा को महासचिव, के रमैय्या को महासचिव, अर्जुन राय को महासचिव, जॉर्ज वर्गीज को महासचिव, गोविंद यादव को महासचिव, अमिताभ दत्ता और वीरेंद्र विधूड़ी को महासचिव, रतन लाल को महासचिव बनाया गया है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम को जेडीयू शरद गुट के बिहार प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक जेडीयू शरद गुट 11 मार्च को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन करेगा।

Comments (0)
Add Comment