बिहार-समस्‍तीपुर : दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्‍तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के असाडी गांव निवासी जनार्दन ठाकुर की हत्या अपराधियो ने गोली मार कर दी। यह घटना उस वक्त हुई जब श्री ठाकुर अपनी दवा की दुकान ताजपुर से बंद कर कर अपने घर जा रहे थे। रास्ते मे सुनसान जगह पर अपराधियो ने उन्हें गोली मार दी।

बाजार से अन्य लोग भी गांव जा रहे थे तो उन्हें देखा कि सड़क किनारे पड़े है, तो स्थानीय लोगो ने उन्हें उठा कर ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगो ने काफी हंगामा किया। मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस को लोगो ने खदेड़ दिया।

घटना की सूचना पाते ही ताजपुर अस्पताल पहुच कर एसपी ने स्थिति का जायजा लिया। साथ ही लोगो को जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Comments (0)
Add Comment