(न्यूज़ लाइव नाऊ) आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक है। बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।
उम्मीद है कि गुजरात और हिमाचल में पार्टी की जीत के बाद दोनों नेता पार्टी को आने वाले चुनावों और मिशन 2019 की तैयारी का मंत्र देंगे। पार्टी ने दोनों राज्यों में बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन अभी तक ये तय नहीं है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? गुजरात में सीटें कम हैं तो वहीं हिमाचल में सीएम उम्मीदवार प्रेम सिंह धूमल ही चुनाव हार गए है। अमित शाह ने गुजरात का सीएम तय करने का जिम्मा अरुण जेटली और हिमाचल प्रदेश के लिए निर्मला सीतारमण को सौंपा है।