बैंक बने मछली बाजार

500 और 1 हजार रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में शुरू हो गया है. बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन कई जगह बैंक ही नहीं खुले हैं. कई जगह 500 और 2000 के नए नोट मिलने शुरू हो गए हैं. वहीं मद्रास हाइकोर्ट ने 500-1000 के नोट पर बैन के खिलाफ याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ये देश के लिए बेहतर कदम है.

राजधानी दिल्ली में पुराने नोट बदलने के लिए लोग सुबह-सुबह ही बैंक पहुंच गए. बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी है. लोगों का कहना है कि बैंक खुलने का समय सुबह 8 बजे बताया गया है, लेकिन अभी तक बैंक नहीं खुले हैं. जहां बैंक खुले हैं, वहां कैश नहीं होने की बात कही जा रही है. दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा में भी लोग सुबह 7 बजे से ही बैंक में लाइन लगाकर खड़े हैं. SBI की एमडी अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा कि ग्राहक एटीएम से 4,000 रुपये और बैंक काउंटर से 10,000 रुपये निकाल सकते हैं. इसके अलावा चाहे जितने पैसे जमा कर सकते हैं.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जिन लोगों के पास ज्यादा अघोषित संपत्ति है उन्हें टैक्स लॉ के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से लोग घबराए नहीं. वीकेंड पर भी बैंक खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों तक जल्दी नए करेंसी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

 

Comments (0)
Add Comment