ब्रेव अरुणिमा के बायोपिक पर अगले साल काम शुरू करेंगी आलिया

अब इस खबर की पुष्टि खुद आलिया भट्ट ने कर दी है कि वह ही इस रोल को कर रही हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शंस के बैनर तले पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक बन रही है। इसमें आलिया भट्ट द्वारा लीड रोल किए जाने की खबरें सामने आई थीं।अब इस खबर की पुष्टि खुद आलिया भट्ट ने कर दी है कि वह ही इस रोल को कर रही हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी नहीं बल्कि ‘मसान’ फेम डायरेक्टर नीरज घेवन डायरेक्ट करेंगे।मैं नीरज घेवन से मिली हूं। मैं इस रोल को प्ले करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। यह एक बड़ी इंस्पायरिंग स्टोरी है। मैंने यह कहानी सुनी तो मैं खुद हैरान रह गई थी। इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना चाहिए। हम होपफुली अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। खुशकिस्मत हूं, जो बेहद वैराइटी वाली फिल्मों की लाइनअप आगे है।

आलिया पहली बार पिता महेश भट्‌ट के साथ भी काम करने वाली हैं जो अपनी सुपरहिट फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल बनाने वाले हैं। वो कहती हैं, ‘सड़क 2’ को लेकर भी मैं खासी एक्साइटेड हूं। खुद पापा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। रिलेशनशिप्स को एक्सप्लोर करने में उनके बराबर कोई नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि हाल के बरसों में रिश्तों को एक्सप्लोर करने वाली फिल्में बन भी कम रही हैं। हम लोग इसकी शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू करेंगे। उससे पहले मुझे ‘ब्रह्मास्त्र‘ का बचा हुआ काम पूरा करना है।आलिया का कहना है कि, संजय लीला भंसाली संग ‘इंशाअल्लाह’ पर कोलैबोरेट करना बड़े गर्व की बात है। मुझे याद है। बचपन में अपनी मां के साथ ‘ब्लैक’ की छोटी बच्ची वाले रोल के लिए ऑडिशन देने गई थी। तब उन्होंने मुझे फिल्म में कास्ट तो नहीं किया था पर जरूर कहा था कि मेरी आंखों में अलग चमक है। मुझे सही समय पर लॉन्च किया जाना चाहिए। अब जब उनके साथ काम करने का मौका मिल रहा है तो मेरे पांव जमीं पर नहीं हैं। एक अवार्ड फक्शं न में दीपिका- रणवीर ने भी मुझे कहा था कि मुझे उनसे सीखने को काफी कुछ मिलने वाला है। यह एक्सपीरियंस बड़ा एनरिचिंग होने वाला है। मैं तो खुद भी उनके सेट पर पिछली सारी लर्निंग अनलर्न करके जाने वाली हूं।

Comments (0)
Add Comment