भारतीय जवानों पर हमले के लिए खंजर और रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा साथ लाए थे BAT के हमलावार

जम्मू: पाकिस्तानी बॉर्डर एक्‍शन टीम (BAT) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 600 मीटर अंदर घुसकर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे और जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर भी मारा गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना को तलाशी अभियान में पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में बैट (BAT) टीम के एक हमलावर का शव मिला था. एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने बताया कि 22 जून को बैट के हमले में मारे गए घुसपैठिये को खोज कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है. अधिकारी ने बताया कि बैट (BAT) टीम के हमलावर खास तरह के खंजर व हेडबैंड कैमरे के साथ पुंछ जिला में घुसपैठ कर आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था. उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सिर पर बंधे बैंड में कैमरा लगाया हुआ था, ताकि वे अपने विरोधियों का सिर काटते वक्त उसे रिकॉर्ड कर सकें.

उन्होंने बताया, ‘उन्हें बैट के हमलावर के पास से हथियार, गोली-बारूद और युद्ध जैसा सामान मिला था. इसमें एक खास खंजर और हैडबैंड कैमरा भी शामिल है. इसके अलावा चाकू, एक-के राइफल, तीन मैगेजींस, दो ग्रेनेड, कपड़े और बैग मिले थे, जो पाकिस्तान की बर्बरतापूर्ण मानसिकता दिखाता है.’

Comments (0)
Add Comment