भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी फाइटर जेट, वायुसेना के विमान देख लौटे वापस

लेकिन इंडियन एयरफोर्स की कार्रवाई के बाद उन्होंने वापस जाना पड़ा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्सर और राजौरी में पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट ने घुसपैठ कोशिश की थी। लेकिन इंडियन एयरफोर्स की कार्रवाई के बाद उन्होंने वापस जाना पड़ा। पाकिस्तानी एयरफोर्स की ओर भारतीय सीमा में बम गिराने की खबर भी है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से किसी भी जवाब में इंडियन एयरफोर्स अलर्ट है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर एयरपोर्ट का रनवे खाली करा लिया गया है। श्रीनगर से जाने वाली सभी हवाई सेवाओं को अभी रोक दिया गया है। जम्मू, लेह, श्रीनगर, पठानकोट में एयरपोर्ट को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

 

Comments (0)
Add Comment