चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 के ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था. 118 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए भारत की मानुषी ने ये खिताब अपने नाम किया. उन्हें साल 2016 में मिस वर्ल्ड रहीं प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वेले ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया. इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं मिस मैक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं मिस इंग्लैंड।
17 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया गया है. भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कंपटिशन जीता था.
पूरा विश्व भारत की सुंदरियों की खूबसूरती और उनकी स्मार्टनेस का लोहा मानता है और इसका जीता जागता उदाहरण है मिस वर्ल्ड 2017 का प्लेटफार्म। जहां हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने अपनी स्मार्टनेस का बखूबी परिचय देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताब को जीतने वाली मानुषी छठी भारतीय बन गई है। आखिरी बार 2000 में प्रिंयका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया था। कॉम्पिटीशन की फर्स्ट रनरअप मिस मैक्सिको और सेकंड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं। पूरे कॉम्पिटीशन ने मानुषी को काफी टफ कॉम्पिटीशन मिला, लेकिन फाइनल राउंड में वे बाजी मारने में सफल रहीं। उनसे पूछे गए सवाल का जवाब ही उन्होंने कुछ ऐसा दिया कि हर किसी का सिर सम्मान में खड़ा हो गया।
फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया कि वो इस दुनिया में किस प्रोफेशन को सबसे अधिक वेतन पाने का हकदार मानती हैं और क्यों? इस सवाल ने जवाब में सभी कंटेस्टेंट ने जवाब के साथ-साथ अपने तर्क रखें।
वहीं मेडिकल स्टूडेंट मानुषी ने बहुत ही खूबसूरती से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनका जवाब था कि मां था। इसके आगे उन्होंने कहा कि लेकिन इस जॉब के लिए दुनिया की हर एक मां को वेतन के रूप में पैसा नहीं बल्कि बहुत सारा प्यार और सम्मान मिलना चाहिए।
20 वर्षीय मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड हैं और वो कॉर्डियक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को एडवेंचर गेम भी पसंद हैं।
बता दें कि 1966 तक किसी भी एशियाई महिला की मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं मिला था. 1966 में इस रिकॉर्ड को तोड़ा मेडिकल स्टूडेंट रीता फारिया ने. तीन दशक बाद ऐश्वर्या राय ने इतिहास रचा और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. ऐश्वर्या के बाद कई भारतीय सुंदरियों का नाम इस सूची में शामिल हुआ. इनमें प्रियंका चोपड़ा और डायना हेडन भी शामिल हैं.