भारत ने लिया चार सपूतों की शहादत का बदला, पुंछ के रावलकोट में 3 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

भारतीय सेना पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर किए गए पाकिस्तान के कायराना हमले का बदला भारतीय रणबांकुरों ने ले लिया है. पाक के नापाक हमले के 48 घंटे के भीतर ही सेना ने जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है.



पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक़ एक पाक सैनिक घायल भी हुआ है.
आपको बता दे पाक सेना ने केरी इलाके से सटे नियंत्रण रेखा के पास सीजफायर तोड़ते हुए फायरिंग की थी. जिसके जवाब में सोमवार रात भारत ने पुंछ के पास रावलकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया.


Comments (0)
Add Comment