भारत में जो सर्फ एक्सेल दिखाता है हिन्दू मुस्लिम उन्माद, वही पाकिस्तान में क्या दिखा कर कमाता है पैसे ?

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। जिस तरफ से एक विशेष प्रकार की सेकुलरिज्म की धारणा भारत की सीमाओं के बाहर जाने के बाद खत्म हो जाती है वैसे ही सर्फ एक्सेल के प्रचार का अंदाज़ भी भारत के बाहर जाते ही बदल जाया करता है सर्फ एक्सेल के जिस एड को ले कर पिछले कुछ समय से भारत में घमासान मचा हुआ है उसकी नींव ही हिन्दू मुस्लिम पर टिकी हुई है लेकिन आप हैरान हो जायेंगे ये देख कर कि जब यही एड पाकिस्तान में दिखाया जाता है तो उसका अंदाज़ ही बदल जाता है । ज्ञात हो कि हिन्दू मुस्लिम सौहार्द की सबसे ज्यादा जरूरत अगर किसी देश में है तो वो है पाकिस्तान वहां पर हिन्दुओं का आये दिन नरसंहार किसी से छिपा नहीं है अगर मजहबी सहिष्णुता की किसी देश को संदेश देने की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वो है पाकिस्तान जहाँ न हिन्दू सुरक्षित है और न ही सरदार । और तो और खुद शिया और सुन्नी आपस में वहां टकराते रहते हैं इसी के साथ वहां सिन्धु देश, जाग पंजाबी जाग, अजीम बलूचिस्तान के नरे भी सुनने को मिलते हैं। लेकिन इसके बाद भी हिन्दू मुस्लिम के बीच दूरी पैदा करता एक एड चलाने के लिए भारत को चुनना अजीब सा लगता है यहाँ पर इस एड में ये दिखाया गया है कि होली के दिन हिन्दुओ के चलते मुसलमान अपनी मजहबी गतिविधियों में हिस्सा नही ले पाते हैं और उनको किसी तरह से बच बचा कर नमाज़ आदि के लिए जाना पड़ता है यद्दपि अब तक ये माना जाता रहा है कि व्यापरियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन अब व्यापर में मजहब जरूर डाल दिया गया है  खास कर उस भारत में जो सहिष्णुता के लिए संसार में जाना जाता हैलेकिन यही सर्फ एक्सेल पाकिस्तान में सिर्फ और सिर्फ एक सादा सा प्रचार करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शोएब अख्तर को ब्रांड अम्बेसडर बना कर सिर्फ इतना दिखाता है कि बच्चो के शर्ट में दाग हटने चाहिए वो एक बार भी अपने एड से ये नहीं दिखाता कि वहां हिन्दुओ पर अत्याचार बंद हो सर्फ एक्सेल एक बार भी पाकिस्तान में नहीं दिखाता है कि हिन्दुओ और सरदारों का जबरन धर्मांतरण बंद हो वो एक बार भी पाकिस्तान की धरती पर पल बढ़ रहे आतंकियों को ये संदेश नहीं देता है कि वो आतंक का मार्ग छोड़ देन सर्फ एक्सेल अर्थात हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने सारे साम्प्रदायिक प्रयोग सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान में कर रहा है जिसके पीछे क्या वजह है ये जरूर जांचने और समझने का विषय है

नीचे लिंक में देखिये सर्फ एक्सेल का वो एड जो पाकिस्तान में चलता है जहाँ मजहबी सहिष्णुता की सबसे ज्यादा जरूरत है

 

https://www.youtube.com/watch?v=fTwn5_Wt8Tw

Comments (0)
Add Comment