भुंतर एयरपोर्ट का जल्द होगा विस्तारीकरण, 100 या इससे अधिक सीटों के विमान उतर पाएँगे

मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिती की रिपोर्ट मांगी थी।जिसमें कुल हवाई उड़ानेें, हवाई अड्डे के रनवे और एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण की जानकारी शामिल है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने कदमताल तेज कर दी है। मंत्रालय ने भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी से भुंतर हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा मांगा है। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से यहां 100 या इससे अधिक सीटों का विमान उतर सकेगा।इससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को और गति मिलेगी। दस सितंबर को दिल्ली में आयोजित केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की समीक्षा बैठक में इस मसले को लेकर चर्चा की गई। मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से हवाई अड्डे की वर्तमान स्थिती की रिपोर्ट मांगी थी।जिसमें कुल हवाई उड़ानेें, हवाई अड्डे के रनवे और एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण की जानकारी शामिल है। भुंतर हवाई अड्डे में रनवे की समस्या सबसे बड़ी है। मात्र 1052 मीटर रनवे होने से यहां मुश्किल से 72 सीटर का विमान की लैंड कर पाता है।इस वजह से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए मात्र 20 से 25 लोग ही उड़ान भर सकते हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि मंत्रालय ने अथॉरिटी से भुंतर एयरपोर्ट की रिपोर्ट मांगी थी, जिससे उन्होंने दिल्ली स्थित अपने मुख्य कार्यालय को भेज दिया है।  भुंतर एयरपोर्ट के रनवे को विस्तारीकरण के तहत 660 मीटर बढ़ाने की योजना है। प्रारंभिक तौर पर इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रथम चरण में रवने को 300 मीटर तक बढ़ाने की योजना है। रनवे को कैसे और किस तरह से बढ़ाया जाना है इसका पूरा प्रपोजल प्रशासन ने सरकार को करीब दो माह पहले भेज दिया है।

Comments (0)
Add Comment