भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ में नूपुर संग लिए सात फेरे

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज अपनी बचपन की दोस्त नूपुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। भुवनेश्वर कुमार और नूपुर की शादी मेरठ में दिल्ली रोड पर मौजूद होटल ब्रावुरा में हुई। होटल में भुवनेश्वर कुमार का जबर्दस्त स्वागत हुआ।

इसके बाद भुवनेश्वर स्टेज पर पहुंचे जहां वो नूपुर का इंतजार करने लगे। इसके बाद दुल्हन नूपुर की एंट्री हुई जहां भुवी नूपुर को हाथ पकड़कर स्टेज पर लाए। कुछ देर बाद जयमाला रस्म हुई। इन दोनों ही कपल की शादी, मेहंदी और भुवी की घुड़चढ़ी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

घुड़चढ़ी में भुवनेश्वर के परिवार ने हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की। शाम के वक्त भुवनेश्वर की तरफ से रिशेप्सन दिया जाएगा जिसमें शहर के प्रमुख लोगों को न्यौता दिया गया है।

भुवनेश्वर की शादी को लेकर खास तैयारियां की गईं हैं। यूपी के गढ़ रोड स्थित एक होटल में बुधवार को भात, मेंहदी और महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें पूरा परिवार शामिल रहा। नुपुर की दोस्तों ने उनकी मेंहदी लगी फोटो शेयर भी की थी।

जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचने से पहले इस अंदाज में आईं नूपुर

भुवी की दुल्हन नूपुर की डोली के लिए सजी है यह कार…

Comments (0)
Add Comment