भूकंप से हिला दिल्ली सहित उत्तर भारत, रुद्रप्रयाग रहा केंद्र, 5.5 की तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के देहरादून के पास बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। लगभग 8 बजकर 52 मिनट में 5-10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
वहीं भूकंप की तीव्रता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। झटके के बाद लोग घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।




उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी ,देहरादून हरिद्वार समेत राज्य में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार करीब दस सैकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं जानकारों का कहना है कि झटके दो बार महसूस किए गए।रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने बताया कि बुधवार रात को जिले में रात 8.51 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिएक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। केदारनाथ में भी भूकंप के झटकों से भवन कांप उठे। जानकारी के मुताबिक अभी जिले में कई किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक करीब 10 से 12 सेकेंड तक भूकंप का प्रभाव रहा. भारतीय समयानुआर 8.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून, चमोली, टिहरी, रामनगर और उत्तर प्रदेश के मथुरा, सहारनपुर और मेरठ में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पंजाब और उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस होने की खबरें आ रही हैं. हिमाचल प्रदेश में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर भागे.

Comments (0)
Add Comment