(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भैयाजी जोशी ने कुंभ मेले में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर 2025 में बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में साल 2025 में जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा। जोशी ने कहा कि देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसे 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी। अयोध्या के मंदिर निर्माण के बाद देश अगले 150 साल के लिए पूंजी प्राप्त कर लेगा।बाद में सफाई देते हुए भैयाजी ने कहा कि हमारी इच्छा है कि मंदिर निर्माण 2025 तक पूरा होना चाहिए। अब तय सरकार को करना है। 2025 से मंदिर निर्माण शुरू करने की बात नहीं है। अगर अभी से मंदिर बनना शुरू होता है तभी 5 साल में बनेगा।