मंडी जिले के तहत आने वाले पंडोह डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव पूरी तरह से नग्न हालात में था और शव पुरी तरह से गला और सड़ा हुआ था।
पंडोह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को जिला अस्पताल मंडी पहुंचा दिया गया है। शव की कोई शिनाख्त नही हो सकी है। पंडोह पुलिस ने कुल्लु पुलिस को भी दूरभाष द्वारा सुचित कर दिया है। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। शव काी शिनाख्त जिला अस्पताल मंडी में की जा सकती है।