मंडी में घायल अवस्था में मिली लैपर्ड कैट, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। शहर के टाउन हॉल के पास वाले नाले में बुधवार को लैपर्ड कैट देखी गई। तेंदुए की शक्ल होने के कारण लोग इसे तेंदुए का बच्चा समझने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि यह लैपर्ड कैट है और गंभीर रूप से घायल है। इसे पकड़कर पिंजरे में डालकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर इसका उपचार किया जा रहा है। डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने बताया कि टाउन हॉल के पास लैपर्ड कैट को पकड़ा गया है। यह बिल्ली की ही एक प्रजाति है जोकि देखने में तेंदुए की तरह होती है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह बिल्ली ठंड के कारण जंगल से भटक कर शहर में पहुंची है और यहां पर कुछ कुत्तों ने इसे नोचा है। उन्होंने बताया कि लैपर्ड कैट का उपचार करने के बाद इसे दोबारा से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं जब इस लैपर्ड कैट को पकड़ा गया तो उसके बाद यह लोगों के आकषर्ण का केंद्र बन गई। लोग इसे खाने-पीने की चीजें देने लगे और इसकी तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करने लगे।

Comments (0)
Add Comment