मनमोहन सिंह ने कहा- पीएम पद के लिए मुझसे ज्यादा काबिल थे प्रणब

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की किताब ‘द कोलिशन इयर्स’ (1996-2012) के विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस समेत कई बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं.

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम पद के लिए प्रणब मुखर्जी को खुद से बेहतर विकल्प करार दिया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रणब दा अपनी मर्जी से राजनेता बने थे, लेकिन मेरे राजनेता बनना एक इत्तेफाक था. उन्होंने आगे कहा कि प्रणब दा को देश की टॉप पोस्ट के लिए चुने जाने का शिकवा करने का पूरा हक है. पूर्व पीएम ने ये भी कहा कि प्रणब मुखर्जी पीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार थे लेकिन तब उनके पास कोई और विकल्प नहीं था.

इससे पहले इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व राष्टपति प्रणब मुखर्जी ने मनमोहन को पीएम बनाए जाने के सोनिया गांधी के फैसले को सही ठहराया था. उन्होंने कहा था कि उस समय मनमोहन को प्रधानमंत्री बनना सोनिया गांधी की बेहतरीन पसंद थी. मुखर्जी ने माना कि सीटों की गड़बड़ी और गठबंधन की कमजोरी के चलते आम चुनाव में यूपीए को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसमें साल 2012 में ममता बनर्जी द्वारा अचानक यूपीए से अलग होने का फैसला भी शामिल है.

जब प्रणब से पूछा गया कि जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह का चुनाव किया, तो आपको कैसा लगा, तब उन्होंने कहा कि इससे मैं तनिक भी निराश नहीं हुआ. मुझे लगा कि उस समय मैं भारत का प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हूं.

Comments (0)
Add Comment