मप्र :सीए स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या।

(न्यूज़ लाइव नाउ ): मध्य प्रदेश के धार जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. यहां बदनावर कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने सीए की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बदनावर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में शनिवार रात युवक मयूर की गोली मारकर हत्या कर दी. मयूर अपने घर के सामने खड़ा था. इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मयूर को गोली मारकर वहां से फरार हो गए.

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद आसपास मौजूद लोग और परिजनों घर से बाहर निकले तो मयूर जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. परिजनों ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया. इंदौर ले जाते समय मयूर की हालत और बिगड़ गई जिसके चलते उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मयूर बोकडिया इंदौर से सीए का कोर्स कर रहा था. युवक कुछ दिन पहले ही अपने घर बदनावर आया था.

बदनावर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

Comments (0)
Add Comment