महाराष्ट्र : नर्मदा नदी में पलटी श्रद्धालुओं की नाव, 6 की हुई मौत

36 लोगों को बचा लिया गया है, 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के धारगांव में मकर संक्रांति स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं की नाव नर्मदा नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में 60 लोग सवार थे। 36 लोगों को बचा लिया गया है, 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने कहा कि नाव की क्षमता से ज्यादा वजन होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।हादसा धारगांव के भुश्या प्वाइंट के पास हुआ। डूबने वालों में 5 से 12 साल के बच्चे भी हैं। इनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

Comments (0)
Add Comment