महाराष्ट्र सरकार ने 4,548 डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इन डॉक्टरों को एक साल के लिए ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवाएं देनी थी लेकिन इन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया इसलिए इनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है। रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने लिया है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने जांच करने पर पाया कि इन डॉक्टरों ने ग्रामीण इलाकों में काम करने से मना कर दिया था। इसके अलावा डॉक्टरों ने पेनाल्टी भी नहीं चुकाई। ये वो डॉक्टर हैं जिन्होंने 2005 से 2012 के बीच महाराष्ट्र के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई की थी।