महावीर फोगाट बेटी बबीता संग भाजपा में होंगे शामिल ।

रेसलर गीता-बबीता के पिता महावीर फोगाट आज सोमवार को भारतीय जानता पार्टी में होंगे शामिल ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बता दे कि रेसलर गीता-बबीता के पिता महावीर फोगाट आज सोमवार को भारतीय जानता पार्टी में होंगे शामिल । उनके साथ बबीता फोगाटा भी बीजेपी में शामिल होंगी। बता दें कि पूर्व पहलवान फोगाट इससे पहले दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को सपॉर्ट करते थे।  ‘दंगल’ के रियल हीरो महावीर सिंह फोगाट पहलवान बेटी बबीता फोगाट के साथ आज बीजेपी जॉइन करेंगेवह पहले दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में थे, पार्टी छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि पीमएम मोदी करते हैं प्रेरित। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का बीजेपी का फैसला ऐतिहासिक है। हरियाणा जैसे प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने के बावजूद बेटियों को इंटरनैशनल रेसलर बनाने वाले महावीर फोगाट आज दिल्ली में बीजेपी जॉइन करेंगे। उनके साथ उनकी दूसरे नंबर की बेटी बबीता फोगाट भी पार्टी में शामिल होंगी। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर में वह और बबीता फोगाट बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले वह जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को सपॉर्ट कर रहे थे। दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘देखिए, सच कहूं तो मैं रेसलिंग के लिए नैशनल लेवल पर काम करना चाहता हूं। अभी तक मैं लोकल लेवल पर बंधकर रह जा रहा था। मुझे उम्मीद है कि अब मैं अपने लक्ष्य को पूरा कर पाऊंगा और अधिक से अधिक लड़कियों को रेसलिंग से जोड़ने में सफल रहूंगा। बेटी के बीजेपी पॉइन करने की बात पर कहा, ‘बिल्कुल, बेटी बबीता भी बीजेपी जॉइन कर रही है।’ उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस में दोपहर में बीजेपी को जॉइन करेंगे, जहां पार्टी के कई सीनियर नेता और कार्यकर्ताओ की उपस्थिति होगी। भविष्य में चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा, ‘यह पार्टी फैसला करेगी। मैं उनके हर फैसले पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उल्लेखनीय है कि जब मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था तो बबीता और गीता फोगाट ने जबरदस्त समर्थन किया था। बबीता ने तो हरियाणवी अंदाज में सरकार की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, ‘लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।’ यही नहीं, हाल ही में जब जम्मू-कश्मीर पर दिए गए एक बयान के बाद जब सीएम मनोहर लाल खट्टर विरोधियों के निशान पर आ गए थे तो इस महिला पहलवान ने खुलकर सपॉर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिसमें हमारी बहन-बेटियों के बारे में गलत बोला गया हो। मेरी मीडिया से प्रार्थना है कि उनके बयान को गलत तरीके से जनता के सामने पेश ना करें।भिवानी जिले के बलाली गांव के रहने वाले महावीर फोगाट उस इंसान के तौर पर जाने जाते हैं, जिन्होंने हरियाणा में लड़कियों को घर से बाहर निकलकर अपने सपने को जीना सिखाया। वह इंटरनैशनल रेसलर गीता, बबीता, ऋतु और संगीता के पिता हैं, जबकि विनेश फोगाट और प्रियंका के चाचा हैं। ये सभी महिला पहलवाना इंटरनैशनल लेवल पर भारत का परचम लहरा चुकी हैं। बिलाली द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर और उनकी बेटियां गीता और बबीता पर बॉलिवुड फिल्म दंगल बनी थी। जो की लोगो ने बहुत ही  ज्यादा  पसंद किया था ।

 

Comments (0)
Add Comment