सुंदरनगर।रोशन लाल शर्मा
एनएलएन मीडिया।न्यूज़ लाइव नाउ : सुंदरनगर जिला महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्षा माला मेहता की अद्यक्षता में कांग्रेस कार्यलय धनोटु में आयोजित की गई।बैठक का एजेंडा लोक सभा चुनाव से सम्बंधित था।तय किया गया कि 1 अप्रैल से हर चुनाव क्षेत्र में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।माला मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले चुनावों के दौरान जो वायदे जनता से किये थे उन्हें वह 5 वर्ष तक पूरे नही कर पाई।जबकि अब की बार चुनाव कम्पैन में बगैर कोई वायदा पूरे किये अपनी पीठ ठोके जा रही है।उन्होंने कहा कि न भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार काला धन वापिस देश मे ला सकी और न ही बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा पाई।स्वास्थ्य,और सड़कों की हालत तो अति दयनीय बनी हुई है।उन्होंने कहा कि इतना ही नही केंद्र सरकार सविंधानिक संस्थाओं के मामले भी हस्ताक्षेप कर रही है।पंचयात प्रतिनिधियो के वित्तीय शक्तियां छीन ली गई हैं ।किसान आत्महत्या कर रहे है और व्योपारियो को जीएसटी में उलझाया गया है।माला मेहता ने कहा कि जिला महिला कांग्रेस भाजपा सरकार की इन विफलताओं को लोगों के बीच ले जाएगी और संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अधीन सभी ब्लॉकों कि महिलाओं को इस बारे जागरूक करे गी।इस अवसर पर सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस की महिला अध्यक्षा मधुमती,पूर्व पार्षद,सुनीता देवी,जिला परिषद सदस्या यशोदा देवी,सुमन धीमान।मिना शर्मा ,पूर्व पार्षद पार्वती देवी आदि शामिल थी।
Voice note