करीब 17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली मानुषी छिल्लर की इन दिनों हर जगह सराहना हो रही है। कंगना रनौत ने भी मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में मानुषी की जमकर तारीफ़ की है।
कंगना रनौत ने कहा है कि मिस वर्ल्ड का सिरमौर धारण करने के लिए मानुषी छिल्लर सबसे सर्वोत्तम प्रतियोगी थीं। कंगना रनौत कहती हैं “ मैं मानुषी छिल्लर की उपलब्धि पर मुझे गर्व है। वह एक सर्वोत्कृष्ट मिस वर्ल्ड बनी है। वह एक विज्ञान पढ़नेवाली छात्रा है और वह बहुत पढ़ी-लिखी हैं। वह बहुत ही बुद्धिमान है और छोटे शहर से आई हुई है। विशेषकर हरियाणा से, जहां महिलाओं के दुर्व्यवहार की कई घटनाएं हुई हैं। मानुषी छिल्लर ने हम सभी का मान बढ़ाया है। मेरे पास शब्द नहीं है उनके आभार व्यक्त करने के लिए। कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को कई बार चोट भी लग चुकी है। मुंबई में गुरूवार को कंगना रनौत मिस्टर इण्डिया स्पर्धा के विजेता को पुरस्कृत करने आई थीं ।
बता दें कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी मानुषी छिल्लर फिलहाल ग्लैमर की दुनिया में नहीं जाना चाहती और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने में उनकी दिलचस्पी है। पिछले दिनों मानुषी ने साफ़ कहा कि वो आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं। मानुषी ने इसके पीछे कारण भी दिया कि आमिर खान की फिल्मों में एक संदेश भी होता है। मानुषी ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर प्रियंका चोपड़ा बहुत पसंद है। मानुषी चिल्लर पेशे से डॉक्टर है। मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद अब वो महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं पर पूरी दुनिया में काम करना चाहती हैं।