मुंबई एयरपोर्ट पर शख्स 2 किलो सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार

घटना 17 फरवरी की है। जब मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे तो उन्हें उस शख्स के पर्स में संदिग्ध सामान होने का पता चला।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : मंगलौर के एक यात्री को मुंबई एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि दरअसल वह 7 लाख रूपये के सोने के बिस्कुट की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। घटना 17 फरवरी की है।
जब मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मचारी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे तो उन्हें उस शख्स के पर्स में संदिग्ध सामान होने का पता चला। इसके बाद उसे गहन परीक्षण के लिए ले जाया गया। गहन जांच में 2234 ग्राम के दो सोने के बिस्कुट जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से सोने से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं पाए गए। जब्त किए गए सोने के बिस्कुट और गिरफ्तार यात्री दोनों को एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Comments (0)
Add Comment