मुंबई : परेल इलाके के क्रिस्टल टावर में लगी आग, 2 की मौत, 16 लोग घायल

आग लगने की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मुंबई के परेल इलाके में क्रिस्टल टावर में आग लग गई है। यह आग इस रिहाइशी बिल्डिंग की 9वीं और 10वीं मंजिल पर लगी है। इस घटना में अभी तक आठ लोग घायल हुए हैं, सभी को केईएम अस्पताल ले जाया गया है। जिस जगह यह बिल्डिंग है वो हिंदमाता सिनेमा के नजदीक है। आग लगने की सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।जानकारी के मुताबिक, जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन धुएं के गुबार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग काफी भीषण है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं। फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है। अभी तक 10-15 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।इस आग को थर्ड लेवल का बताया जा रहा है, जो बहुत खतरनाक मानी जाती है। बताया जा रहा है कि आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है। 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है। क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है।गौरतलब है कि जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला था कि मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रेकॉर्ड की गई हैं। इस आग में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments (0)
Add Comment