मुंबई : मरोल इलाके में मैमून नाम की बिल्डिंग में लगी आग, 4 की मौत, 7 घायल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक और इमारत में आग लगने की खबर है। अंधेरी के मरोल इलाके की मैमून बिल्डिंग में देर रात आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों को नजदीकी अस्पता में भर्ती कराया गया है। बचाव एवं राहत का कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


इससे पहले बीते सप्ताह कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। मैमून बिल्डिंग में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से यह हादसा हुआ है। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।




Comments (0)
Add Comment