(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाएं भी काफी तेज हो सकती है। जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें यहां बीते शुक्रवार को शुरू हुई बारिश का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। मुंबई और इसके उपनगर ठाणे, पालघर और पुणे में एक जून से 24 जुलाई के बीच औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बीते शुक्रवार और शनिवार को पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया था। वही ठाणे के लगातार हो रही बारिश से दो लोगों की मौत हो गई है। यहां बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई, जिसमें ये लोग दब गए। इस हादसे में एक महिला भी बुरी तरह घायल हो गई है। हादसे में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने 19 लोगों का रेस्क्यू किया था। इससे पहले भारी बारिश के कारण बदलापुर और वांगणी के बीच ट्रैक पर जलभराव के कारण मुंबई-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रैक पर ही फंस गई थी। जिसके बाद नौसेना ने कई यात्रियों को बचाया था ।