बुलेट बाइक को मिनी फायर ब्रिगेड का रूप दिया गया है. इसके दोनों तरफ 10-10 लीटर क्षमता वाले दो किट टांगे गए हैं. इसमें 60 लीटर वाला पानी का टैंक भी लगाया गया है. जो 100 बार प्रेशर के हिसाब से एक मिनट में 10 लीटर पानी फेंक सकता है. इसमें पानी और फोम का घोल मिक्स कर भरा गया है. इस गाड़ी पर आग बुझाने के अन्य छोटे उपकरण भी साथ लगे हैं.
इस बाइक में ऐसे उपकरण लगे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर बिजली बंद किए बगैर भी आग बुझाई जा सकती है. मौके पर जरूरत पड़ने पर फायर फाइटर किट को बुलेट से निकाल कर निगम कर्मचारी भी पीठ पर बांध कर आग बुझा सकता है. इस बाइक में फायर ब्रिगेड की तरह सायरन भी लगे हैं, जिससे लोगों को अलर्ट करते हुए मौके पर जल्द पहुंचा जा सके.